Header Ads Widget

अमलाई से उमरा के लिए मुक़द्दस रवानगी

 अमलाई से उमरा के लिए मुक़द्दस रवानगी

शहडोल/अमलाई

जनाब अब्दुल मजीद खान, निवासी इंद्रबस्ती अमलाई, जिला शहडोल, अपनी पूरी फैमिली के साथ उमरा की मुक़द्दस अदायगी के लिए रवाना हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे शनिवार, 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे शहडोल रेलवे स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करेंगे, जहां से आगे का सफ़र तय करते हुए वे उमरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे शहडोल रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका इस्तक़बाल करें और अल्लाह व उसके रसूल  की बारगाह में हाज़िरी के लिए उन्हें दुआओं के साथ रुख़सत करें।

जनाब अब्दुल मजीद खान ने सभी से दुआ की विशेष दरख़्वास्त करते हुए कहा कि अल्लाह तआला यह मुक़द्दस सफ़र क़ुबूल फरमाए और तमाम मुसलमानों को भी अपने घर की हाज़िरी नसीब अता करे।

Post a Comment

0 Comments