Header Ads Widget

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

     सिंहपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही



दिनांक 04.02.2026 को एक विवाहित महिला द्वारा थाना सिंहपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में उसकी जान-पहचान ग्राम केलमनिया निवासी रामसुफल बैगा से हुई थी। आरोपी द्वारा उसे पति को छोड़कर विवाह करने का प्रलोभन दिया गया तथा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। बाद में आरोपी द्वारा विवाह करने से इंकार कर दिया गया।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सिंहपुर में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा आरोपी की सतत् तलाश की गई। परिणामस्वरूप दिनांक 11.02.2026 को आरोपी रामसुफल बैगा निवासी ग्राम केलमनिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर निरीक्षक एम.एल. राहंगडाले के नेतृत्व में विवेचक उप निरीक्षक आशीष झारिया, प्र.आर. शेषमणि मार्को, आरक्षक आलोक सिंह एवं आरक्षक हीरालाल महरा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments