केशवाही में जनाक्रोश का विस्फोट
उप-तहसील, फुल थाना व 50 सीटर अस्पताल की मांग पर विशाल धरना-प्रदर्शन
“मांगे नहीं मानी गईं तो होगा उग्र आंदोलन” – कांग्रेस का अल्टीमेटम
केशवाही।
केशवाही क्षेत्र में वर्षों से लंबित बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आज क्षेत्र में जनआक्रोश फूट पड़ा। उप-तहसील, पूर्ण थाना एवं 50 सीटर अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर केशवाही में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया।
इस जनहितकारी आंदोलन में माननीय विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल मार्को जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को मजबूती प्रदान की।
आंदोलन के संयोजक श्री माधव प्रजापति जी (अध्यक्ष – अनुसूचित जाति विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल) रहे।
धरना स्थल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी ने दो टूक कहा कि केशवाही एवं आसपास के दर्जनों गांव आज भी प्रशासनिक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुविधाओं से वंचित हैं।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जनता की ये न्यायसंगत और आवश्यक मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
श्री अनुज मिश्रा जी, श्री राजीव शर्मा जी,
जनपद अध्यक्ष बुढ़ार श्रीमती उमा धुर्वे जी,
आईटी सेल एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री प्रितेश द्विवेदी जी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही
ब्लॉक अध्यक्ष केशवाही, मोहम्मद रेहान, अनिरुद्ध सिंह, राजमणि तिवारी, ओंकार सिंह, नर्मदा सिंह एवं विमल कोर्चे जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने आंदोलन को सफल बनाया।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय और तत्काल अमल चाहिए।

0 Comments