Header Ads Widget

पत्रकार एकता का शंखनाद: जयसिंहनगर से उठी संगठन मजबूती की गूंज

 पत्रकार एकता का शंखनाद: जयसिंहनगर से उठी संगठन मजबूती की गूंज


  शहडोल/जयसिंहनगर। वर्ष 1950 से देश भर के श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को धार देने वाला देश का प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स तथा उससे संबद्ध भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (पंजीयन क्रमांक-1992/74) एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ शहडोल जिले में सक्रिय रूप से आगे बढ़ता दिखाई दिया।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ शहडोल जिला इकाई की ब्लॉक जयसिंहनगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद द्विवेदी, सगीर खान एवं जुनैद खान की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचा किया।

जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के प्रथम नगर आगमन को पत्रकार साथियों ने उत्सव का रूप दे दिया। जयसिंहनगर के पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। यह केवल स्वागत नहीं, बल्कि संगठन के प्रति विश्वास, एकता और प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन था।

संगठनात्मक ढांचे को मिली नई मजबूती

बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के तहत ब्लॉक और नगर इकाइयों में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी (संवाददाता, सी.आई.डी. न्यूज़), कार्यकारी अध्यक्ष  हिमांशु गुप्ता (संवाददाता, राज एक्सप्रेस), नगर अध्यक्ष (जयसिंहनगर) राजेंद्र शर्मा (संवाददाता, दबंग केशरी) एवं रवि शुक्ला (संवाददाता-सुदर्शन न्यूज़) को ब्लाक महासचिव नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों ने स्पष्ट कर दिया कि संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार कर पत्रकारों की आवाज़ को संगठित शक्ति में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।

संगठन प्रभारी का दमदार संदेश

संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार केवल खबरों के वाहक नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में पत्रकार समाज और अधिक संगठित, सशक्त और प्रभावी बनेगा।

उनका संदेश साफ था 

“संगठन ही शक्ति है, और एकजुट पत्रकार ही व्यवस्था की असली जवाबदेही तय कर सकता है।”

पत्रकार एकता का नया अध्याय

जयसिंहनगर की यह बैठक केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पत्रकार हितों, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक संघर्ष का उद्घोष साबित हुई। यह संकेत है कि शहडोल जिले में पत्रकार संगठन अब नई ऊर्जा, नई रणनीति और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ चुका है।

यह सिर्फ बैठक नहीं थी  यह पत्रकार एकता का विस्फोटक एलान था। इस दौरान जयसिंहनगर के सभी पत्रकार शामिल हुए जिसमें शीतेंद्र कुमार प्यासी, जमाल खान, राजाराम तिवारी, रवि द्विवेदी, ओमकार पांडेय,  कौशल सिंह, अजय सिंह कवर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहें.

Post a Comment

0 Comments