विभिन्न शासकीय योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को मौकेेेेेे पर मिला लाभ
विधायक एवं कलेक्टर ने किया हितलाभ का वितरण
शहडोल 17 अगस्त 2026- जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम चंदेला में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कल्याण शिविर में आएं लोगो का त्वरित समाधान किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री शरद कोल, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने ग्राम चंदेला में आयोजित शिविर में चंदेला निवासी राधिका साकेत, अभिषेक रैदास को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना, सुखवंती गोड़ को कल्याणी पेंशन, पात्रता पर्ची का लाभ रमोलिया साहू को, भू अधिकार पुस्तिका का वितरण प्रभू, विनोद एवं सुदामा सिंह को हितलाभ का वितरण किया एवं 6 वर्षीय अनिता सिंह को दिव्यांग प्रमाण पत्र, राम प्रसाद बैगा को बकरी पालन हेतु प्रक्रिया पूर्ण शासकीय योजना से लाभ देने के निर्देश दिए गए।
जन विश्वास अभियान में कलेक्टर ने ग्रामीणो व्दारा नल जल योजना की शिकायत पर पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार का स्टीमेट तैयार कर ग्राम पंचायत के माध्यम से सुधार के निर्देश दिए। सरिसताल नल जल योजना तीन साल में पूरी नहीं होने पर ठेकेदार पर 10 प्रतिशत पैनाल्टी लगाने तथा ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

0 Comments