Header Ads Widget

मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल को मिले 2-2 शव वाहन

 मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल को मिले 2-2 शव वाहन


    शहडोल 3 अगस्त 2025- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शहडोल जिले को चार शव वाहन प्रदाय किये गए है। उन्होंने बताया कि मेडिल कॉलेज एवं जिला अस्पताल शहडोल को 2-2 शव वाहन मिले है। शव वाहन का संचालन केवल जिले की सीमा के अन्दर किया जायेगा तथा शासकीय अस्पतालों मे मृत्यु उपरांत मृतकों को अस्पताल से श्मसान घाट तक सेवा प्रदान करने के लिए शव वाहनों का उपयोग किया जायेगा।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शव वाहनो के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अनसुमान सोनारे होगे, जिनका मोबाइल नम्बर-799475657 है तथा शव वाहन की आवश्यकता पडने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक से सम्पर्क कर वाहन प्राप्त किया जा सकता है। सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला अस्पताल शहडोल का मोबाइल नम्बर-9424646797 है इन एम्बुलेंसों का संचालन 108 एम्बुलेंस एमरजेंसी सेवाओं के द्वारा किया जायेगा। 108 के एम्बुलेंस एमरजेंसी सेवाओं के जिला समन्वयक श्री नौसाद हसन जिनका मोबाईल नम्बर 9528019937 है। निजी चिकित्सालय, निवास स्थल एवं अन्यत्र किसी भी स्थान में हुई मृत्यु के प्रकरण मे शव वाहन उपलब्ध नही कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments