Header Ads Widget

योजनाओं का लाभ दिलाते हुए जनजातीय समुदाय को बनाएं सशक्त-विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

 योजनाओं का लाभ दिलाते हुए जनजातीय समुदाय को बनाएं सशक्त-विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

जनजातीय समाज के उत्थान में समन्वित योगदान करें -  विधायक श्री शरद कोल

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जयसिंहनगर में जनपद स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला सम्पन्न

शहडोल 10 सितम्बर 2025- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में जनपद स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का समापन हुआ। समापन कार्यशाला का शुभारंभ विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह एवं विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

     कार्यशाला को सम्बोंधित करते हुए विधायक जयसिहंनगर विधानसभा श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों की दिनचर्या, उनकी संस्कृति एवं भावनाओं के अनुरूप ढलते हुए उनकी समस्याओं को जाने और शासन की योजनाओं से लाभांवित कराएं और उन्हें सशक्त बनाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेते हुए सभी योजनाओं एवं मूलभूत बातों को ठीक तरह से समझे। अभियान के तहत प्रत्येक जनजातीय परिवार को सरकार की संचालित योजनाओं से लाभांवित कराकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। 

विधायक श्री शरद कोल ने कार्यशाला को सम्बोंधित करते हुए कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में यह दल घर-घर संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों को समझकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यह अभियान जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी कर्मचारी एक प्रशिक्षक की भॉति प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु करें। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह ने भी सम्बोंधित किया। 

     इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन, एपीओ एवं नोडल अधिकारी अनुराग निगम, मास्टर ट्रेनर  डीसी मिश्रा, सहित स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम सहित अन्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments