अनुभूति कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली छात्राओं को वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण की दी गई जानकारी
जैतपुर वन परिक्षेत्र के बहगढ़ बीट में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विधायक, कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी ने लिया कार्यक्रम में भाग
शहडोल 08 जनवरी 2025- स्कूली विद्यार्थियों को जंगल, वन्य जीवों, वनस्पतियों की विविधिता से अवगत कराने के उद्देश्य से जैतपुर वन परिक्षेत्र के बहगढ़ बीट में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुभूति कार्यक्रम में मॉडल स्कूल भठिया की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों को जंगल की सैर कराकर प्रकृति के रहस्यों की जानकारी दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधे, वन्य प्राणी एवं मानव जीवन के जुड़ने की श्रंृखला से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्रृद्धा पंेद्रे, एसडीओ वन विनोद जाखड़, जशवंत सिंह एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि वन और वन्य जीव प्रकृति की अमूल धरोहर है। जिनकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम जीवन में छोट-छोट बदलाव करके पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। विधायक ने विद्यार्थियों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल संरक्षण एवं ऊर्जा बचत, जीवन में स्वच्छता अपनाने तथा पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा करने की समझाईश दी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े अनुभूति कार्यक्रम से विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम और जिम्मेवारी की भावना विकसित होती है। आपने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाकर आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित हरित पृथ्वी का उपहार दे सकते हैं।
अनुभूति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल, जंगल, जमीन, वनस्पति की जैवविविधिता के महत्व के संबंध में जानकारी देने के साथ ही पेड़-पौधे वन्य जीव और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि वन्य जीवों में बाघ के संरक्षण का विशेष महत्व है। बाघ संरक्षण से जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा होती है।

0 Comments