पौधरोपण से बच्चों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
शहडोल, 20 अगस्त 2026। ग्राम निपनिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगैहा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन अधिकारियों, विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर आंवला, जामुन, आम, कटहल, पीपल, बरगद और हर्रा जैसे फलदार, छायादार एवं उपयोगी पौधे लगाए।
वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। साथ ही वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल श्रीमती श्वेता परते तिवारी, विधिक सेवा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री विनायक गौतम, श्री राजेश श्रीवास्तव सहित वन विभाग का अमला मौजूद रहा।
पौधा लगाकर बच्चों ने दिया संदेश—प्रकृति बचाएंगे, भविष्य संवारेंगे।


0 Comments